NAAC accredited B+ Grade
Opening Hours

8:00AM - 4:00PM

Email

principal.trgc@gmail.com

Call

+91-01302242059

Latest Event

राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में NSS द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन
31-10-2026

राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में NSS द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए NSS द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) उषा दहिया ( राज्य स्तरीय NSS अवॉर्डी ) ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना करके किया। रैली के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं को देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) उषा दहिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के आदर्श वाक्य, नियमों एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया | उन्होंने कहा कि NSS स्वयंसेविकाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता तथा देश की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए महत्वपूर्ण योगदान से स्वयंसेविकाओं को प्रेरणा लेने का संदेश दिया। शिविर के दौरान NSS स्वयंसेविकाओं ने अपने राष्ट्रीय सेवा योजना के अनुभवों को प्रभावशाली ढंग से साझा किया तथा बताया कि NSS के माध्यम से उन्हें समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना को समझने और अपने व्यक्तित्व को निखारने का अवसर मिला। कार्यक्रम का सफल संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. आशा रानी एवं डॉ. दिव्या श्री के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर NSS की सदस्य डॉ. सोनिया एवं डॉ. मिमांसा भी उपस्थित रहीं। शिविर के माध्यम से छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र सेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया गया। इस अवसर पर टीका राम एजुकेशन सोसायटी के प्रधान माननीय श्री सुरेंद्र सिंह दहिया ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय एकता का महत्व बताते हुए कहा कि देश की प्रगति एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग का संदेश प्रेषित किया। इस शिविर में लगभग 200 NSS स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

Tika Ram
Girls College

Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992

Get In Touch

Mission Road, Sonepat-131001, Haryana

+91-0130-2242059 (Off.)

+91-8168372249

principal.trgc@gmail.com

© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma