8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-01302242059
टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत की छात्राओं ने दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST), मुरथल, हरियाणा में आयोजित RHYTHM समारोह में लहराया परचम टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत की छात्राओं ने दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST), मुरथल, हरियाणा में आयोजित RHYTHM समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल ने हरियाणवी एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी समूह नृत्य में सृष्टि, मुस्कान, प्रिया, रश्मि, खुशी, प्रियांशी, दिशा, हिमांशी, निकिता, मुस्कान,और विशु ने शानदार प्रस्तुति देते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त, पंजाबी कविता पाठ में तनिषा तथा क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में रश्मि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी कोरियोग्राफर श्री प्रदीप के मार्गदर्शन में की गई, जिनके कुशल निर्देशन में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया| महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. उषा दहिया ने सभी विजेता छात्राओं को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्साह, आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय परिवार ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह दहिया जी ने भी सभी विजेता छात्राओं को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma