8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-01302242059
LOU के अंतर्गत AI एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम टीका राम गर्ल्स कॉलेज के वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग (Commerce and Economics Department) द्वारा LOU के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं साइबर सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि, सीनियर एंगेजमेंट एसोसिएट, फ्यूचर टेक एंड CSR प्रोग्राम (Future Tech and CSR Program) ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, साइबर खतरों, ऑनलाइन सुरक्षा तथा डिजिटल तकनीक के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. उषा दहिया ने भी AI एवं साइबर सुरक्षा के विषय में अपने विचार और ज्ञान साझा किए। उन्होंने वर्तमान डिजिटल युग में इन विषयों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजिका डॉ. मोनिका, सह-संयोजिका डॉ. आशा, अर्थशास्त्र विभाग की डॉ सविता,वाणिज्य विभाग की डॉ. निशा तथा श्रीमती सीमा के सहयोग से किया गया। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और AI एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। इसके माध्यम से छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के महत्व, साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल तकनीक के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma