8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-01302242059
सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर आज टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में दिनांक 23.10.2026 को NCC, NSS, YRC एवं ह्यूमन राइट्स सोसाइटी सेल द्वारा टीम सिविल डिफेंस ट्रेनिंग, सोनीपत के सहयोग से सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सिविल डिफेंस की टीम ने छात्राओं को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, अग्नि सुरक्षा एवं आत्मरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया। टीम द्वारा छात्राओं से विभिन्न गतिविधियों की स्वयं प्रैक्टिस भी करवाई गई, जिससे छात्राओं ने आपात स्थिति में किए जाने वाले उपायों को व्यवहारिक रूप से सीखा। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) उषा दहिया ने कहा कि इस प्रकार का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मनिर्भर और सजग नागरिक बनाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री संदीप जी (इंचार्ज, स्टोर सुपरिंटेंडेंट, सिविल डिफेंस), श्री रिंकू जी (इंस्ट्रक्टर), श्री बुद्धराम जी, सुश्री सोनम जी, सुश्री रितु जी एवं श्री संदीप बत्रा जी (डिवीजन वार्डन) बतौर प्रशिक्षक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन NCC CTO सुश्री दीपशिखा, NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आशा राठी (यूनिट-2) एवं डॉ. दिव्या श्री (यूनिट-1), यूथ रेडक्रॉस ऑफिसर डॉ सविता तथा ह्यूमन राइट्स सोसाइटी सेल की संयोजिका डॉ. उपासना द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या ने सिविल डिफेंस टीम का आभार व्यक्त किया और सभी आयोजनकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर टीका राम एजुकेशन सोसाइटी (रजिस्टर्ड )सोनीपत , के प्रधान श्री सुरेंद्र सिंह दहिया जी ने भी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को बधाई दी |
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma