8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-01302242059
टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में दिवाली मेले का भव्य आयोजन टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में दिवाली के पावन अवसर पर स्टूडेंट लेड कैरियर डेवलपमेंट सेल के अंतर्गत एक भव्य एवं रंगारंग दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं उद्यमशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। दिवाली मेले में कुल 16 स्टॉल लगाए गए। इनमें विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों, मेहंदी, सजावटी वस्तुओं तथा हरियाणा के पारंपरिक देसी व्यंजनों के स्टॉल शामिल रहे। डेवलपमेंट स्किल के अंतर्गत छात्राओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित दीये, दीपक एवं अन्य सजावटी वस्तुओं का प्रदर्शन करते हुए बिक्री की | मेले के माध्यम से छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वरोजगार, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया गया। सभी स्टॉलों का मूल्यांकन उनकी सजावट, रचनात्मकता, स्वच्छता, प्रस्तुति, मौलिकता एवं आकर्षण के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सीमा ठाकरान, प्राचार्या, राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल, डॉ मीनू, प्राचार्या, टीका राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सोनीपत, श्रीमती गीता, टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत ने निभाई | कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) उषा दहिया ने छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्साह, रचनात्मकता एवं मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, उद्यमशीलता एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री सुरेन्द्र सिंह दहिया जी ने दीपावली की शुभकामना देकर सभी का उत्साहवर्धन किया | प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टॉलों को निम्न पुरस्कार प्रदान किए गए: प्रथम पुरस्कार – सनफ्लावर (Sunflower),द्वितीय पुरस्कार – ओर्किड, डेज़ी (Orchid, Daisy) तृतीय पुरस्कार – लोटस एवं मंगल्या (Lotus & Mangalya) एवं अन्य सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा महाविद्यालय परिसर दीपों, रंग-बिरंगी सजावट और दिवाली के उल्लास से जगमगा उठा। इस दिवाली मेले पर सभी टीचिंग स्टाफ ओर नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे |
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma