8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-01302242059
आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में प्रथम नवरात्रि पर चौ. टीका राम हॉल की नींव रखी। हॉल की नींव सुश्री साक्षी राणा द्वारा रखी गई। सुश्री साक्षी राणा एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा टीका राम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की है। इस अवसर पर टीकाराम शिक्षा समिति(पंजीकृत) के माननीय अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह दहिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह दहिया जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह नया हॉल संस्था के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और उन्होंने साक्षी राणा को देश का नाम रोशन करने पर बधाई दी। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) उषा दहिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि साक्षी राणा हमारे कॉलेज की छात्राओं के लिए एक सच्ची प्रेरणा हैं। एक स्कूली छात्रा से एशियन गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट बनने तक का उनका सफर हर छात्रा को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर कंस्ट्रक्शन कमेटी के सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह राणा, पूर्व प्राचार्य टीकाराम कालेज ऑफ एजुकेशन, डॉ राजीव, प्राचार्य सी.आर.ए कॉलेज, श्रीमती गीता, एसोसिएट प्रोफ़ेसर,गणित विभाग, डॉ उपासना , डॉ सविता, सहायक प्रोफ़ेसर, भी मौजूद रहे। साथ ही महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ हेमलता, डॉ आशा राठी, व श्रीमती दीपिशिखा व नॉन टीचिंग स्टाफ़ भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथिगण व प्रबंध समिति के सदस्य भी मौजूद रहे
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma