NAAC accredited B+ Grade
Opening Hours

8:00AM - 4:00PM

Email

principal.trgc@gmail.com

Call

+91-01302242059

Latest Event

एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत NSS unit-|, Unit-|| द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
24-09-2026

टीकाराम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत में दिनांक 24 सितंबर 2026 को एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत NSS unit-|, Unit-|| द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में NCC, YRC, AICT, वाणिज्य विभाग का भी योगदान रहा | शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना रहा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. तरुण यादव, डिप्टी सीएमओ, सोनीपत, टीबी विशेषज्ञ एवं एचआईवी/एड्स निदेशक, मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र सिंह राणा, सेवानिवृत्त प्राचार्य, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अन्य अतिथिगण श्री राजीव बलहारा, प्राचार्य, सी.आर.ए. कॉलेज, डॉ. मीनू, प्राचार्या, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन; श्री विपिन कुमार शर्मा, चेयरमैन, मां भारती रक्त वाहिनी, सोनीपत तथा श्री मनीष, मुख्य रोलर स्केटिंग कोच ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. ऊषा दहिया एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। रक्तदान शिविर का आयोजन मां भारती रक्त वाहिनी, सोनीपत एवं सिविल अस्पताल, सोनीपत के सहयोग से किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. उषा दहिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा नशा-विरोधी शपथ भी ली गई। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग्य रक्तदाताओं द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त संग्रह किया। मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान, नशामुक्ति और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री सुरेन्द्र सिंह दहिया जी ने भी रक्तदान को महादान बताते हुए सभी को रक्तदान के लिए शुभकामना प्रेषित की | महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. उषा दहिया ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया ओर रक्तदाताओ को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए बधाई दी | कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा सहयोगी संस्था मां भारती रक्त वाहिनी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन “रक्तदान—महादान” एवं “नशामुक्त समाज—स्वस्थ समाज” के संदेश के साथ हुआ।

Tika Ram
Girls College

Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992

Get In Touch

Mission Road, Sonepat-131001, Haryana

+91-0130-2242059 (Off.)

+91-8168372249

principal.trgc@gmail.com

© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma