8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-01302242059
दिनांक 14 Sep 2026 को कॉलेज के प्रांगण में MOU के अंतर्गत टैलेंटेड रितु इंसान इंस्टिट्यूट की ओर से एक विशेष `एम्पावर वॉक` कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रदर्शन संस्थान की डायरेक्टर सुश्री रितु एवं उनके सहयोगी श्री लोकेश मलिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 20 से 65 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को कौशल सीखने, आत्मनिर्भर बनने तथा आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रेरित करना था। रैम्पवॉक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएँ अपनी प्रतिभा और कौशल का विकास करके अपने लिए बेहतर अवसर प्राप्त कर सकती हैं तथा वित्तीय रूप से स्वतंत्र बन सकती हैं।इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ०) उषा दहिया ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें कौशल विकास के महत्व के बारे में बताया तथा प्रेरित किया कि वे विभिन्न कौशल सीखकर अपने भविष्य को सशक्त बनाएँ और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।कार्यक्रम की संयोजिका डॉ० मोनिका एवं सह-संयोजिका आशा प्रस्तुत रहीं। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और वित्तीय स्वतंत्रता की भावना को बढ़ावा देना था।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma