NAAC accredited B+ Grade
Opening Hours

8:00AM - 4:00PM

Email

principal.trgc@gmail.com

Call

+91-01302242059

Latest Event

लिटरेसी सैल के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
08-09-2026

टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में दिनांक 8.9.2026 को लिटरेसी सैल के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दी एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हिन्दी कविता एवं अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. उषा दहिया ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और साक्षरता को सशक्त समाज की नींव बताया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा: अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता में छाया, MA history ने प्रथम स्थान, जितेश B.Com. 2nd year ने द्वितीय स्थान, भूमि B.C.A. 1st year ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिन्दी कविता प्रतियोगिता में प्रियांशी B.A. 1st year ने प्रथम स्थान, प्राची, B.Com. 2nd year ने द्वितीय स्थान इशिका, B.A. 1st year ने तृतीय स्थान, निशिता M.A. Geography 1st year को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हिन्दी एवं अंग्रेजी विभाग तथा लिटरेसी सैल के सदस्यों डॉ. आशा और सुश्री दीपशिखा के सहयोग से किया गया। मंच का कुशल संचालन हिन्दी विभाग से डॉ. नीलम तथा अंग्रेजी विभाग से डॉ. रविता ने किया। प्रतियोगिता में अंग्रेजी कविता के निर्णायक मंडल में डॉ. किरण और डॉ. आरती तथा हिन्दी कविता के निर्णायक मंडल में डॉ. आशा रानी और डॉ. प्रवेश रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता छात्राओं को प्राचार्या प्रो. डॉ. उषा दहिया द्वारा बधाई दी गई, नकद पुरस्कार प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Tika Ram
Girls College

Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992

Get In Touch

Mission Road, Sonepat-131001, Haryana

+91-0130-2242059 (Off.)

+91-8168372249

principal.trgc@gmail.com

© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma