8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-01302242059
दिनांक 15 सितंबर 2026 को टीकाराम कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में यू.जी. एवं पी.जी. की नवागंतुक छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. उषा दहिया ने दीपप्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। नव प्रवेशी छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या मैडम ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने एवं अपनी प्रतिभा का परिचय देने के लिए प्रेरित किया। नव प्रवेशी छात्राओं में कार्यक्रम में गीत, नृत्य, एवं गायन की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया तथा सभी छात्राओं को ढूंढने के लिए मजबूर की कर दिया। फ्रेशर पार्टी में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं भी छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं परिचय, प्रश्नोत्तरी ,प्रतिभा प्रदर्शन, रैंप वॉक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्राएं अपनी झिझक दूर करती हैं और अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं जो कि उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निर्णायक मंडल के अनुसार यूजी में मिस ब्यूटीफुल हर्षिता बी.सी.ए. प्रथम वर्ष, मिस यूनिक खुशी बी.एस.सी. प्रथम वर्ष, मिस टैलेंट पायल बी.ए. प्रथम वर्ष, मिस पर्सनालिटी भूमि बी.सी.ए. प्रथम वर्ष, मिस कटेवॉक मुस्कान बी.ए. प्रथम वर्ष एवं मिस फ्रेशर परांशी बी.ए. प्रथम वर्ष रही। पीजी में मिस ब्यूटीफुल अनु एम. एस. सी. फिज़िक्स प्रथम वर्ष, मिस यूनिक निशिता एम. ए. भूगोल प्रथम वर्ष, मिस टैलेंट अंजली पी. जी. योगा प्रथम वर्ष, मिस पर्सनालिटी कोमल एम.ए मनोविज्ञान प्रथम वर्ष, मिस कटेवॉक मिलन एम.ए. इतिहास प्रथम वर्ष एवं मिस फ्रेशर नैन्सी एम.ए मनोविज्ञान प्रथम वर्ष रही | प्राचार्य मैडम ने विजेता छात्राओं को शैशे एवं क्रॉउन पहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. उपासना डॉ. सविता डॉ. नीलम व डॉ. किरण रही। निर्णायक मंडल की भूमिका में. डॉ परवेश ओर डॉ नेहा ने निभाई | टीका राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह दहिया ने भी सभी नव प्रवेशी एवं विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कीं। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma