8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-01302242059
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) के उपलक्ष्य में दिनांक 10 सितम्बर 2026 को, टीका राम कन्या महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों एवं समाज में आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. ऊषा दहिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन श्रीमती कंचन सिधर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका सुश्री अनु द्वारा छात्राओं को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने Suicide Prevention, Mental Health Awareness, तथा कठिन परिस्थितियों में समय पर सहायता लेने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने, अपनी भावनाओं को साझा करने तथा आवश्यक पड़ने पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति से संवाद करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, आशा, सकारात्मक सोच एवं जीवन के महत्व से संबंधित विषयों पर रचनात्मक एवं जागरूकता-परक पोस्टर तैयार किए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्रीमती कंचन सिधर, श्रीमती पूनम, श्रीमती सुजाता द्वारा किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तन्नु, द्वितीय स्थान मुस्कान, तृतीय स्थान निधि/ अंजू ने प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के उपरांत Psychology Department एवं यूथ रेड क्रॉस द्वारा Awareness Rally का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपने तैयार किए गए पोस्टर एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से आम जनमानस को Suicide Prevention, Mental Health Awareness की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री सुरेंद्र सिंह दहिया जी, ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मनोकामना दी व मानसिक स्वास्थ्य को सुगठित बनाने की प्रेरणा दी।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma