8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-9416196650
+91-8076248441
+91-01302242059
+91-9350712944
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में कैंसर के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया इसी उद्देश्य को लेकर आज महाविद्यालय में एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल, सुशांत सिटी, कुंडली तथा अमर उजाला प्रकाशन समूह द्वारा प्रत्येक माह जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक कैंसर की सही जानकारी पहुंच सके और लोग इसके लक्षणों, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक बन सकें। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर उषा दहिया जी ने उनका स्वागत करते हुए उनके इस कार्य की सराहना की आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हमारे बीच कैंसर चिकित्सा क्षेत्र के दो प्रतिष्ठित विशेषज्ञ उपस्थित थे। जिन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से हमें महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की डॉ. नेहा गर्ग जी एक समर्पित मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं हेमेटोलॉजिस्ट हैं और उन्हें ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। उन्हें सिस्टमिक कैंसर थेरेपी एवं मरीज-केंद्रित उपचार में विशेष विशेषज्ञता हासिल है। डॉ. वैशाली जामरे जी ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। आपने देश और विदेश के प्रमुख संस्थानों से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज का संदेश बहुत स्पष्ट है—कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि जागरूक होने की एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल एवं अमर उजाला प्रकाशन समूह द्वारा संचालित इस जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य एक स्वस्थ, जागरूक और कैंसर-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाना है। इस अवसर पर महाविद्यालय का पूरा स्टाफ़ उपस्थित रहा इस कार्यक्रम का आयोजन legal cell, women cell or outreach cell के द्वारा किया गया है
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma