8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-9416196650
+91-8076248441
+91-01302242059
+91-9350712944
टीकाराम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। टीकाराम गर्ल्स कॉलेज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद जी को पुष्प अर्पित कर किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ० प्रो० ऊषा दहिया द्वारा मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। इसके पश्चात शपथ ग्रहण करके विभिन्न गतिविधियों जैसे → Chain Relay, Passing Ball, Coin Challenge, Balloon Relay, Kabaddi, तथा Tug of War विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा खेला गया जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।साथ ही टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री सुरेंद्र सिंह दहिया जी ने भी कॉलेज के सभी कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma