8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-9416196650
+91-8076248441
+91-01302242059
+91-9350712944
दिनांक 26 अगस्त 2026 को नव प्रवेशित छात्राओं के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को NSS की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं सामाजिक सेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से परिचित कराना था। NSS की अध्यक्षा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. उषा दहिया ने की। उन्होंने नव प्रवेशित छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें NSS से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अपने उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने छात्राओं को समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान PowerPoint Presentation के माध्यम से NSS द्वारा वर्षभर में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों तथा NSS के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि NSS के माध्यम से वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के साथ-साथ सेवा, सहयोग एवं नेतृत्व की भावना विकसित कर सकती हैं। इस अवसर पर छात्राओं ने NSS की शपथ ली और समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) गीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन NSS की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिव्या श्री एवं डॉ. आशा रानी द्वारा किया गया। NSS की सदस्य डॉ. मिमांसा एवं डॉ. सोनिया ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma