8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-9416196650
+91-8076248441
+91-01302242059
+91-9350712944
ESS Institute द्वारा टीकाराम कन्या महाविधालय में दिनांक 26 अगस्त 2026 स्किल-आधारित कार्यक्रमों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया Mou के अंतर्गत ESS Institute द्वारा 26 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों को विभिन्न कौशल-आधारित कार्यक्रमों एवं करियर उन्मुख पाठ्यक्रमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ ऊषा दहिया ने छात्राओं को कौशल आधारित कार्यक्रम सीखने के लिए प्रेरित किया | इस अवसर पर छात्राओं को English Speaking, Python, Advanced Excel तथा Tally with GST जैसे पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा इन पाठ्यक्रमों के महत्व, कार्यक्षेत्र तथा व्यावहारिक उपयोग को विस्तार से समझाया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि ये कौशल विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता एवं भविष्य के करियर को बेहतर बनाने में किस प्रकार सहायक हो सकते हैं। विद्यार्थियों को वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में व्यावहारिक एवं व्यावसायिक कौशलों के बढ़ते महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें अपनी शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी सिद्ध हुई। ESS Institute विद्यार्थियों को कौशल-आधारित शिक्षा के अवसर प्रदान करने तथा उनके सफल व्यावसायिक भविष्य के लिए निरंतर मार्गदर्शन देने हेतु प्रतिबद्ध है। टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री सुरेन्द्र सिंह दहिया जी ने छात्राओ को व्यवहारिक एवं व्यवसायिक कौशलों के महत्व को समझाया | इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ मोनिका व सह- संयोजिका डॉ. आशा मौजूद रहे |
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma