8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-9416196650
+91-8076248441
+91-01302242059
+91-9350712944
टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया, जिसमें NSS, NCC, Sports एवं Red Cross Cells के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, गरिमा एवं मर्यादा को बनाए रखने की शपथ ली तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. उषा दहिया ने सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया । टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री सुरेंद्र सिंह दहिया ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी | समारोह का वातावरण राष्ट्रप्रेम, उत्साह और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma