8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-9416196650
+91-8076248441
+91-01302242059
+91-9350712944
टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में दिनांक 13.08.2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. उषा दहिया ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया तथा छात्राओं को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। टीका राम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री सुरेंद्र सिंह दहिया ने छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और राष्ट्रीय निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन NSS कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. आशा रानी एवं डॉ. दिव्या श्री के मार्गदर्शन में किया गया। NSS सदस्यों डॉ. सोनिया एवं डॉ. मिमांसा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। रैली में सभी स्वयंसेविकाओं ने की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रभावी संदेश दिया।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma