8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-9416196650
+91-8076248441
+91-01302242059
+91-9350712944
टीका राम कन्या महाविद्यालय में दिनांक 14 अगस्त 2026 को महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तीज महोत्सव का आयोजन बड़े धूम-धाम से किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मेहंदी प्रतियोगिता से हुआ जिसमें छात्राओं ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम स्थान मीनित, दूसरा स्थान मुस्कान, तृतीय स्थान रोनक ने प्राप्त किया | इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पारंपरिक गीतों और नृत्यों ने सम्पूर्ण वातावरण को उत्सवमय बना दिया। महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए परिसर में झूला भी सजाया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और तीज के त्योहार का आनंद उठाया। इसी क्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित एक वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया। वृत्तचित्र के माध्यम से छात्राओं को देश के विभाजन के दौरान हुए बलिदानों और वीरता की गाथाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रो. डॉ. उषा जी ने सभी छात्राओं और कर्मचारी सदस्यों को तीज महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के माध्यम से हमारी संस्कृति और परम्पराएं जीवित रहती हैं। साथ ही उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री सुरेंद्र सिंह दहिया जी ने छात्राओं को देश भक्ति अवम सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित किया सभी को हरियाली तीज की शुभकामना देते हुए | कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ शीतल , राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशा रानी ओर डॉ दिव्याश्री तथा अन्य प्राध्यापक सुश्री सोनिया, श्रीमती मीमांसा और छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma