8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-01302242059
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत युवा कार्यक्रम टीकाराम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में दिनांक 12.08.2026 को युवा जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता विषय पर MY Bharat, सोनीपत के National Youth Corps (NYC) के अधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री हिमांशु (बेस्ट वालंटियर) द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। My Bharat के माध्यम से उपलब्ध अवसरों तथा सामाजिक गतिविधियों में युवा सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर MY Bharat Volunteer सुश्री साक्षी ने भी अपनी सहभागिता से छात्राओं का उत्साह वर्धन किया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) उषा दहिया रहीं। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. शीतल एवं NCC की CTO (रिसोर्स पर्सन)ने स्वच्छ भारत मिशन पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 40 छात्राओं ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता एवं स्वच्छ भारत का संदेश प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में: प्रथम पुरस्कार: तनु, B.A. द्वितीय वर्ष, द्वितीय पुरस्कार: साक्षी, BSC तृतीय वर्ष तृतीय पुरस्कार: यामिनी, B.A. तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया | इस कार्यक्रम में टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री सुरेन्द्र सिंह दहिया जी ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर मनोबल बढ़ाया | मनोविज्ञान विभाग की श्रीमती कंचन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती कंचन, एन. एस. एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ दिव्या श्री एवम् डॉ आशा रानी रही साथ ही इस अवसर पर महाविद्यालय की अन्य प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं ।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma