8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-01302242059
दिनांक 30.07.2026 को टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में DGHE के आदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 एवं इकाई-2 द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वन विभाग, सोनीपत के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 200 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) उषा दहिया ने की। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का आधार भी हैं। इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिव्या श्री एवं डॉ. आशा रानी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma