8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-01302242059
टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 एवं इकाई-2 द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2026 को “वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting)” विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया इसके साथ ही नशा मुक्ति जागरूकता शपथ” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूगोल विभाग की सुश्री संगीता ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन के महत्व, जल संरक्षण की आवश्यकता तथा भविष्य में जल संकट से बचने के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षा जल का संरक्षण न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिव्या श्री एवं डॉ. आशा राठी के मार्गदर्शन में किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ)उषा दहिया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को जल संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से वर्षा जल संचयन अपनाने, जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझने तथा समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma