8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-01302242059
अंग्रेज़ी, राजनीति विज्ञान एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में हासिल किए उत्कृष्ट स्थान अंग्रेज़ी ऑनर्स, राजनीति विज्ञान एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अंग्रेज़ी विभाग की छात्रा इशिता शर्मा, बी.ए. अंग्रेज़ी ऑनर्स, द्वितीय सेमेस्टर ने विश्वविद्यालय में 13वाँ स्थान प्राप्त किया, जबकि नूपुर सैनी ने विश्वविद्यालय में 8वाँ स्थान हासिल किया। रविता, एम.ए. अंग्रेज़ी, द्वितीय सेमेस्टर ने भी विश्वविद्यालय में 20वाँ स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा दीक्षा ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में 13वाँ स्थान प्राप्त किया। वहीं, कंप्यूटर साइंस विभाग की छात्रा राखी ने मेरिट सूची में 14वाँ स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (प्रो.) उषा दहिया ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी संकाय सदस्यों के समर्पण एवं मार्गदर्शन की भी सराहना की। इस उपलब्धि में संबंधित विभागों के संकाय सदस्यों डॉ. नेहा राणा, डॉ. किरण, डॉ. आरती, डॉ. रविता, श्रीमती सीमा, डॉ. दिव्याश्री, श्रीमती रीना, श्रीमती पूजा, श्रीमती सोनिया एवं सुश्री अनु का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma