NAAC accredited B+ Grade
Opening Hours

8:00AM - 4:00PM

Email

principal.trgc@gmail.com

Call

+91-8076248441
+91-01302242059

Latest Event

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
26-06-2026

टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “नशा मुक्त भारत सप्ताह” (17 से 26 जून 2026) के समापन अवसर पर 26 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. उषा दहिया ने की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने छात्राओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता एवं सहभागिता से ही “नशा मुक्त भारत” का सपना साकार हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन एवं संबोधन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिव्या श्री द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों, उनके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्ति शपथ ग्रहण की तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था।

Tika Ram
Girls College

Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992

Get In Touch

Mission Road, Sonepat-131001, Haryana

+91-0130-2242059 (Off.)

+91-8168372249

principal.trgc@gmail.com

© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma