8:00AM - 4:00PM
principal.trgc@gmail.com
+91-8076248441
+91-01302242059
टीका राम कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास व उत्साहपूर्ण रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या Prof. (Dr.) Usha Dahiya मैडम के द्वारा की गई। प्राचार्या ने सभी को संबोधित करते हुए योग को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करने और योग के शारीरिक व मानसिक प्रभावों को उजागर करने पर जोर दिया। योग के इस कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा करवाया गया। इस शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्षा डॉ. सुमन मान ने बताया की विभाग में नियमित योग कक्षाएं करवायी जाती हैं और लगभग 40 के करीब विद्यार्थी नियमित इन कक्षाओं से लाभान्वित होते हैं।12वें योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास महाविद्यालय की योग शिक्षिका डॉ अल्का दहिया द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर श्रीमती गीता, श्रीमती कंचन, डॉ हेमलता, महाविद्यालय का समस्त Teaching, Non-Teaching Staff और 90 के करीब विद्यार्थियों ने सम्मिलित रूप से योग का अभ्यास किया। महाविद्यालय की पूर्व शिक्षिका अनीता सिंह मैडम ने भी इसमें सम्मिलित होकर Meditation Session करवाया और Meditation के द्वारा दिमाग को संयमित करने के फायदे बताए।टीका राम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री सुरेंद्र सिंह दहिया जी ने महाविद्यालय को योग दिवस की बधाइयाँ देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।
Tika Ram Girls College is the manifestation of the dream seen by its founder, the legendary saintly figure Ch. Tika Ram. During the span of last twenty five years since its establishment in 1992
Mission Road, Sonepat-131001, Haryana
+91-0130-2242059 (Off.)
+91-8168372249
principal.trgc@gmail.com
© Tika Ram Girls College. All Rights Reserved. Designed by Pramod Sharma